अपने ही जन्मदिन में युवती ने मारी युवक को गोली, गम्भीर
– युवती समेत दो हिरासत में, अन्य आरोपियों की तलाश में चार थाने की पुलिस
– मंगलवार की शाम सिघड़ियां की है घटना, घायल युवक खोराबार का है
गोरखपुर। मंगलवार की शाम करीब 5 बजे सिंघड़िया पर अपना जन्मदिन मना रही युवती आंशिका सिंह ने एक युवक जंगल सीकरी खोराबार निवासी अमिताभ निषाद को गोली मार दी। गोली युवक के पेट मे लगी है उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस आरोपी युवती व एक युवक सुबा बाजार खोराबार निवासी विशाल मिश्र को हिरासत में लेकर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार हरपुर बुदहट गोरखपुर निवासी अंशिका कैंट थाना के सिंघड़िया में किराए पर रहती है। आज शाम को वह अपनी जन्मदिन पार्टी में अपने तीन युवक दोस्तो संग कार से सिंघड़िया गयी थी वँहा पर उसका पुराना दोस्त अमिताभ निषाद भी कार से पार्टी मनाने आया था तभी किसी बात को लेकर पार्टी से पहले ही विवाद हो गया युवती के साथ आये एक युवक ने असलहा निकाल लिया युवती छीनने लगी तभी युवती के हाथ से गोली चली और अमिताभ के पेट मे लग गयी। बताया जा रहा है कि युवती आंशिका और एक आरोपी युवक विशाल पुलिस के पकड़ में है। विशाल इंजीनियरिंग कालेज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में कर्मचारी है। घटना के बाद सीओ कैंट, एसओ खोराबार, एसओ एम्स, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर समेत आसपास के चौकी की पुलिस मौके पर पहुच गयी। जांच पड़ताल कर रही है।
