केएमसी मेडिकल कॉलेज द्वारा तहसील निचलौल के ग्राम सभा डोमा खास में लगाया गया स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर।देखे गए 388 मरीज।।

निचलौल तहसील अंतर्गत डोमा खास गांव में श्रीमती विद्यावती देवी जूनियर पब्लिक स्कूल पर केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल महाराजगंज के द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसमें कुल 388मरीजों का स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा किया गया साथ ही भारत सरकार एवं राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के निर्देशन में सभी व्यक्तियों का आभा आईडी भी बनाया गया। इस शिविर में स्वास रोग के 87,स्त्री एवं प्रसूति रोग के के रोगी स्त्री एवं प्रसूति रोग 107, गठिया के 56 ,मोतियाबिंद के 63,सर्जरी के 37,हृदय रोग के 38 मरीज देखे गए । शिविर में डॉ एस एम रफीक ने बताया कि ठंडी के मौसम में हृदय के रोगियों को सावधानी रखनी चाहिए , रक्त चाप का जांच कराते रहना चाहिए , उन्होंने ने बताया कि हृदय रोगियों को सिगरेट,या किसी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए ,प्रतिदिन व्यायाम व वसा विहीन फाइबर युक्त भोजन करना आवश्यक है।इससे हृदय घात की खतरा कम होती है ।चिकित्सकों में डॉ जावेद , डॉ पूजा, डॉ फैयाज समेत 22 चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की टीम ने मरीजों को देखा ।शिविर में हृदय रोगियों का इसीजी जांच भी किया गया ।कैंप संयोजक डॉ देव ने कहा कि केएमसी द्वारा प्रति सप्ताह मेगा सर्जिकल स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना है ,उन्होंने ने यह भी बताया कि अस्पताल द्वारा बृहद रूप में ग्राम सभाओं में शिविर लगाया जा रहा है ।शिविर में रविन्द्र यादव एवं अजय राजभर ने मरीजों का देखभाल कर सहयोग किया। केएमसी के पी आर ओ अभिषेक गौतम ने शिविर में सहयोग करने वाले लोगों का धन्यवाद दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *