विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर सारस का घोसला बचाने वाले किसानों को किया गया सम्मानित।

दिनांक 02.02.2026 को विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर निचलौल रेंज अंतर्गत स्थित दर्जिनिया ताल पर नेचर वाक् कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे पुष्पा मेमोरियल कान्वेंट स्कूल, निचलौल एवं डोमा खण्ड कृषक इंटर कालेज, बढया फार्म के विद्यार्थियों को दर्जिनिया ताल पर नेचर वाक् कराया गया तथा वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण हेतु जागरुक किया गया | उक्त कार्यक्रम में सुर्वे निरंजन राजेन्द्र, प्रभागीय वनाधिकारी सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग, महराजगंज  सुनील राव, क्षेत्रीय वन अधिकारी, निचलौल व अन्य वनकर्मी के साथ WTI के अरशद हुसैन व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे,

तद्पश्चात निचलौल वन विश्राम गृह परिसर में WTI व वन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जनजागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सारस के घोसलों को संरक्षण प्रदान करने वाले चिन्हित किसान भाइयों को एक बैग, एक छाता, एक टॉर्च, एक शॉल देकर सम्मानित किया गया ,

कार्यक्रम में सुर्वे निरंजन राजेन्द्र, प्रभागीय वनाधिकारी सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग, महराजगंज सुनील राव, क्षेत्रीय वन अधिकारी, निचलौल, अजीत कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी, मधवलिया, अरशद हुसैन सारस प्रोजेक्ट परियोजना प्रमुख WTI व अन्य वनकर्मीगण तथा WTI टीम के साथ स्थानीय ग्रामीण व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *