प्रेमिका के घर छोड़कर भागने से मना करने पर प्रेमी ने फंदे से लटक कर दी जान ।

प्रयागराज में प्रेमिका के घर छोड़कर भागने से मना करने पर प्रेमी ने जान दे दी। वह प्रेमिका के दुपट्टे का फंदा बनाकर पेड़ से लटक गया। करीब 80 कॉल का जवाब नहीं मिलने पर प्रेमिका को अनहोनी की आशंका हुई। वह भागते हुए नहर के किनारे पहुंची।

वहां देखा तो प्रेमी का शव पेड़ से लटक रहा था। प्रेमिका ने दुपट्टा खोला और शव को नीचे उतारा। काफी देर तक वह प्रेमी के शव के पास बैठे रोते रही। लेकिन पुलिस की कार्रवाई और लोकलाज के डर से वहां से भाग गई। सुबह गांववालों को प्रेमी की लाश मिली।

पुलिस आई तो मृतक के मोबाइल पर 80 मिस कॉल देखकर शक हुआ। पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया।

मामला मंगलवार तड़के का सोरावं थाना क्षेत्र के पसियापुर गांव का है। युवक की पहचान मऊआइमा के रहने वाले अतुल कुमार के रूप में हुई है।

प्रेमिका को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी। उसने बताया-

‘रात में अतुल से मिलने मैं अपने गांव के पास नहर किनारे गई थी। वह मुझे कह रहा था कि मेरे साथ भाग चलो। लेकिन मैंने जब मना किया तो वह रोने लगा। कहने लगा कि अगर साथ नहीं चलोगी तो जान दे दूंगा। उसने मेरा दुपट्टा खींच लिया। कहने लगा कि इससे ही फांसी लगा लूंगा।

मैं डरकर वहां से भाग गई। लेकिन घर पहुंचने पर मुझे अनहोनी की आशंका हुई। मैं उसे फोन करने लगी। करीब 80 कॉल किए लेकिन एक कॉल भी उसने नहीं उठाया। मैं रात भर सो न सकी। भोर करीब 4 बजे चुपके से घर से निकली। नहर किनारे पहुंची। देखा कि एक पेड़ पर अतुल दुपट्टे से लटक रहा था।

मुझे लगा अतुल जिंदा होगा। मैं पेड़ पर चढ़ गई। दुपट्टा खोला तो अतुल की डेडबॉडी नीचे गिर पड़ी। मैं काफी देर तक वहां रोती रही। इस घटना से मैं डर गई। लोकलाज के डर से वापस घर चली आई।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *