नौतनवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही पॉक्सो व एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

नौतनवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही पॉक्सो व एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
जिले में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत नौतनवा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। मु0अ0सं0 036/2025 धारा 64(1), 87, 137(2) बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट तथा 3(2)(Va) एससी/एसटी एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। एसपी के आदेश के बाद जिले भर में वांछित अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा और तेज हो गया है। इस अभियान की समीक्षा और नियंत्रण की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ को दी गई है, जबकि फील्ड में कार्रवाई का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम कर रहे हैं।

इसी क्रम में नौतनवा पुलिस टीम ने गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त बेताब आलम, पुत्र मकसूद आलम, निवासी वार्ड नंबर 6, बाल्मीकि नगर, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज, उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को 13 नवम्बर 2025 को छपवा, थाना नौतनवा क्षेत्र से रात 9:58 बजे दबोच लिया गया था

अभियुक्त पर लगे आरोप अत्यंत संवेदनशील श्रेणी के हैं, जिनमें पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की धाराएँ शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी की लंबे समय से तलाश चल रही थी और उसके छिपने के प्रयासों के बावजूद पुलिस टीम ने तकनीकी व मानवीय संसाधनों का उपयोग करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1. उ0नि0 छोटेलाल, थाना नौतनवा
2. का0 हृदयराम यादव, थाना नौतनवा
3. का0 मनीष यादव, थाना नौतनवा
4. म0का0 पूनम यादव, थाना नौतनवा
पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिना किसी बाधा के हिरासत में लिया।
जिले की पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्यवाही जारी रहेगी और किसी भी गंभीर अपराध में शामिल व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
यह गिरफ्तारी नौतनवा पुलिस की सतर्कता और टीमवर्क का प्रभावशाली उदाहरण माना जा रहा है।

रिपोर्ट-सगीर अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *