बाल दिवस के अवसर पर प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू की मनाई गई जयंती।
तो प्रतिभाशाली बच्चों को मिला सम्मान !
सिद्धार्थनगर जनपद के बंसी स्थित सुपर राजा के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में ज्वालामुखी बना प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया तो अंत्याक्षरी में अपनी विशेष प्रतिभा का परिचय देने वाले छात्राओं को प्रधानाचार्य विजय कुमार श्रीवास्तव के साथ सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रेश शास्त्री के द्वारा सम्मानित किया गया ! इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंद्रेश शास्त्री ने प्रधानाचार्य विजय कुमार श्रीवास्तव एवं उपस्थित शिक्षक जनों के साथ चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि समर्पित की तो बच्चों को बालाधिकारों से परिचित कराया ! सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रेश शास्त्री ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा – जब तक देश का एक बचपन भी शिक्षा से वंचित होता है तब तक राष्ट्र के समग्र प्रगति की परिकल्पना पूरी नहीं मानी जा सकती !
