पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी महराजगंज ने किया स्थलीय निरीक्षण।
आज पराली जलाने की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत तहसील सदर के लक्ष्मीपुर देउरवा, अगया सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों का जिलाधिकारी महराजगंज ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज के साथ स्थलीय निरीक्षण किये जिसमें
बिना एसएमएस के संचालित कंबाइन मशीन को सीज किया गया।
निरीक्षण के दौरान किसानों से संवाद कर पराली जलाने से होने वाले नुकसान को लेकर उन्हें जागरूक किया गया।
किसानों को पराली जलाने को लेकर किए जाने वाले दंडात्मक कार्यवाहियों से भी अवगत कराया गया।
कंबाइन मशीन के साथ एसएमएस का उपयोग किसान बंधु जरूर करें। पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति को होने वाली गंभीर क्षति से बचें।
साथ ही किसान वन्धुओं से अपील किया गया कि किसान बंधु पराली न जलाएं और पराली के निस्तारण हेतु वैकल्पिक उपायों को अपनाएं, ताकि मृदा के साथ–साथ पर्यावरण का भी संरक्षण हो सके।
