महराजगंज,
15 नवम्बर 2025—
पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीना के निर्देशन में जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना घुघली पुलिस ने 02 नफर वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में थाना घुघली क्षेत्र के ग्राम पोखर भिण्डा से दिनांक 14.11.2025 को समय 10:15 बजे दो वारण्टी सुदामा पुत्र ईशरी (उम्र 52 वर्ष) और झिनक पुत्र ईशरी (उम्र 50 वर्ष), निवासीगण पोखर भिण्डा, थाना घुघली, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
इन दोनों वारंटियों के खिलाफ माननीय न्यायालय, श्रीमान अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रवर खण्ड) / त्वरित न्यायालय जनपद महराजगंज द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू (NBW) संख्या 2478/2003, धारा 323, 504, 506, 452 भादवि के तहत गिरफ्तारी आदेश जारी किया गया था।
गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों वारंटियों को संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
गिरफ्तार वारंटियों का विवरण:
1. सुदामा पुत्र ईशरी– उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम पोखर भिण्डा, थाना घुघली, जनपद महराजगंज
2. झिनक पुत्र ईशरी – उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम पोखर भिण्डा, थाना घुघली, जनपद महराजगंज
गिरफ्तारी का दिनांक और समय:
दिनांक 14.11.2025, समय 22:15 बजे
गिरफ्तारी स्थान:
ग्राम पोखर भिण्डा, थाना घुघली, जनपद महराजगंज
पुलिस प्रशासन की यह सफलता जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की निरंतर सफलता को उजागर करती है।
पुलिस ने आश्वस्त किया है कि आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।
रिपोर्ट-सगीर अहमद
