पुलिस अधीक्षक अधीक्षक बस्ती द्वारा पुलिस लाइन बस्ती में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण करते हुए रिक्रूटों की आरटीसी/जेटीसी में मूलभूत सुविधाओं की रख रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश उपरान्त अदर्ली रूम किया गया
पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा दिनांक- 12.12.2025 को पुलिस लाइन बस्ती में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर बाद सलामी परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा शस्त्रागार, जी0 डी0 कार्यालय, गणना कार्यालय, पुलिस अस्पताल, परिवहन शाखा, कैंटीन, भोजनालय, पूर्व में बने बैरक व नवनिर्मित बैरक भवनों, यातायात कार्यालय, डायल/कॉल- 112 कार्यालय आदि का निरीक्षण कर उनमें मूलभूत सुविधाओं को समय से पूर्ण कर साफ-सफाई एवं अभिलेखों के रख-रखाव हेतु संबंधित को आदेशित किया गया |
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अर्दली रूम करते हुए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया गया | इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक बस्ती व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहें |
पुलिस अधीक्षक अधीक्षक बस्ती द्वारा पुलिस लाइन बस्ती में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण
