नौतनवां में दुकानदार और ग्राहक में हुई जमकर मारपीट पूरा मामला सीसीटीवी में कैद ,जाँच में जुटी पुलिस

 

नौतनवा कस्बे में मंगलवार शाम मोबाइल कवर लगाने को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक गंभीर झगड़े में बदल गया। जयहिंद चौराहे के पास स्थित एक मोबाइल दुकान में पैसे को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दुकान के अंदर ही मारपीट शुरू हो गई। घटना में दुकान संचालक का सिर फट गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल दुकानदार फरहान को स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी नौतनवा रामजी गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। दुकान संचालक सोनू ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आरोपित युवक दुकान में घुसे और भाई फरहान पर हमला कर फरार हो गए। उसने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा,उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *