जिला महराजगंज द्वारा जिला उद्योग/व्यापार बंधु की बैठक कर विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैंकर्स को विभिन्न सरकारी योजनाओं में पारदर्शी तरीके से ऋण वितरण सुनिश्चित करने और लंबित प्रकरणों को निस्तारित करने के संदर्भ में कड़ा निर्देश दिया गया।
उद्योग/व्यापार संगठनों से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को ऋण वितरण को प्रभावी तरीके से किए जाने का निर्देश दिया गया।
उद्यमियों/व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया और निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया गया।
