निचलौल ब्लाक के भेड़िया ग्राम पंचायत मनरेगा पार्क के निर्माण के दौरान एक ही कार्य के लिए दो अलग-अलग योजनाओं से भुगतान किए जाने का मामला प्रकाश में आया है प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच की आदेश देते हुए दो सदस्य समिति का गठन किया है प्रशासन की इस कार्रवाई को सार्वजनिक धन सुरक्षा और पारदर्शिता की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार भेड़िया ग्राम पंचायत में निर्मित मनरेगा पार्क पर करीब 32 लख रुपए का खर्च दर्शाया गया है इस परियोजना के लिए तीन अलग-अलग ईस्टीमेट तैयार किए गए थे पार्क निर्माण में मिट्टी समतलीकरण तथा इंटरलॉकिंग कार्य शामिल है अभिलेखों में मनरेगा योजना के तहत केवल मिट्टी समतल समतलीकरण कार्य पर 528000 का भुगतान दर्शाया गया है जबकि इस मिट्टी समतलीकरण कार्य के लिए ग्राम पंचायत निधि से भी अलग से भुगतान किया गया है ग्राम निधि से मिट्टी गिराने के नाम पर 134000 तथा मजदूरी मध्य में लगभग 85000 का भुगतान दर्शाया गया है इस प्रकार एक ही कार्य पर मनरेगा और ग्राम निधि दोनों मदों से भुगतान होना नियमों का स्पष्ट उल्लंघन बताया जा रहा है इतना ही नहीं कुछ भुगतानों के निजी खातों में किए जाने के भी मामले सामने आ रहे हैं जिससे वित्तीय अनियमितता की आशंका और गहरा गई है मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं जिसमें जांच समिति का गठन किया गया है अगर हम जांच समिति की बात करें तो जिला अधिकारी के निर्देश पर गठित समिति में डीसी मनरेगा महाराजगंज को अध्यक्ष तथा सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को सदस्य नामित किया गया है समिति को सभी तरह के भुगतान विवरण तकनीकी स्वीकृतियों की जांच के साथ मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं वहीं जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्पष्ट कहा है की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों कर्मचारियों या अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि सार्वजनिक धन के दुरुपयोग और लापरवाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा प्रशासन की यह कार्यवाही न केवल भेड़िया ग्राम पंचायत के लिए चेतावनी है बल्कि पूरे जिले में जिस भी गांव में घोटाले हो रहे हैं उनके लिए भी एक सबक होगा अब सब की नजर जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हुई है
भेड़िया में मनरेगा पार्क घोटाले की शुरू हुई जांच दोहरे भुगतान से प्रशासन में हड़कम्प।
