जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा तहसील निचलौल क्षेत्र के मधवलिया रेंज में निर्माणाधीन लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल, क्वारेंटाइन सेल, नाइट सेल आदि का अवलोकन किया गया।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर जनपद में तेंदुओं को सुरक्षित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण प्रयास है। यह सेंटर जनपद में वन्य जीव संरक्षण की दृष्टि से भी अत्यंत अहम है।
जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा किया गया लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर का निरीक्षण।
