लोहिया पार्क महराजगंज में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में किया गया जागरूक।

आज दिनांक 15.11.2025 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा, मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत लोहिया पार्क में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया।

महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में तथा बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नं0 181′, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही, कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई व पंपलेट वितरित किया गया। तथा अन्य हेल्पलाइन नंबर 1090 1076 181 112 1930 1098 102 108 101 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जागरूक किया गया।

 

रिपोर्ट-सगीर अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *