- दिनांक 10 नवम्बर 2025 दिन सोमवार को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के 9वें दीक्षांत समारोह में माननीय कुलाधिपति एवम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश श्रीमती आनन्दीबेन पटेल जी द्वारा मनु लॉ कालेज, निचलौल की प्रतिभाशाली छात्रा *भार्गवी मणि तिवारी* पुत्री गोविंद तिवारी को एल-एल. बी.(विधि स्नातक) का स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता श्रीमती आनंदीबेन माननीय कुलधिपति एवम राज्यपाल,उत्तर प्रदेश, मुख्य अतिथि प्रो अनिल कुमार त्रिपाठी निर्देशक भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान मोहाली पंजाब , विशिष्ट अतिथि शीमती रजनी तिवारी माननीय राज्य मंत्री उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार , के द्वारा सम्पन्न हुआ।माननीय कुलपति प्रो कविता शाह के द्वारा विश्विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत किया गया । मनु लॉ कालेज के छात्र छात्राओं ने यह उपलब्धि एल-एल. बी. कोर्स में तीसरी बार प्राप्त किया है। इसके पूर्व इस कॉलेज के प्रथम एवम द्वितीय बैच के छात्रों द्वारा भी प्राप्त किया गया था।
भार्गवी मणि तिवारी ग्राम सभा बेलवा पोस्ट गाड़ौरा जनपद महाराजगंज की निवासी हैं इनका प्रारम्भिक शिक्षा निचलौल क्षेत्र में हुआ है। इनके पिता गोविंद तिवारी शिक्षा मित्र एवं माता नीलिमा तिवारी गृहणी है भार्गवी मणि तिवारी भविष्य में न्यायिक सेवा में जाना चाहती है।मनु लॉ कॉलेज के निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह ने उक्त छात्रा को बधाई देते हुए बताया कि मनु लॉ कॉलेज की स्थापना 2019 में हुई अपने प्रथम बैच से गोल्ड मेडलिस्ट देते हुए वर्तमान में विधि शिक्षा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कॉलेज का उद्देश्य विधि के सभी क्षेत्रों में नए आयाम प्राप्त करना है यहां के प्लेसमेंट सेल द्वारा लगातार छात्रों को विभिन्न फर्मो में कंपनियों में चयन कराया जाता रहा है कॉलेज में बहुत ही संवृद्ध लाइब्रेरी है । यहां नियमित मूट कोर्ट कराने के साथ साथ अतिथि न्यायविदों एवं अधिवक्ताओं से विधि क्षेत्र के व्यावहारिक ज्ञान हेतु व्याख्यान भी कराया जाता है जिससे छात्रों को विधि क्षेत्र के व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हो सके।
इस गौरवपूर्ण पल पर प्राचार्य डॉ अखिलेश्वर राय, उप प्राचार्य डॉ. रूद्रेश कुमार, लीगल एड प्रभारी डॉ अरुण कुमार तिवारी तथा प्लेसमेंट सेल प्रभारी शिवेंद्र त्रिपाठी इनोवेशन सेल प्रभारी अभिनव मिश्रा सहित सभी सहायक आचार्यगण एवं महाविद्यालय परिवार ने भार्गवी मणि तिवारी को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
मनु लॉ कालेज, निचलौल की प्रतिभाशाली छात्रा भार्गवी मणि तिवारी को एल-एल. बी.(विधि स्नातक) का स्वर्ण पदक प्रदान किया गया।
