आज दिनांक 15-11-2025 दिन शनिवार को मनु लॉ कालेज, निचलौल में विधि सेवा सप्ताह के तहत विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महराजरांज के निर्देशन तथा महाविद्यालय के निदेशक डॉ० दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के निदेशक डॉ० दिनेश कुमार सिंह ने छात्र/ छात्राओं को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत स्थापित लोक अदालत के कार्य प्रणालियों से अवगत कराया तथा दिनाँक 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत से अवगत कराया। प्राचार्य डॉ० अखिलेश्वर राय तथा उप प्राचार्य डॉ० रूद्रेश कुमार ने छात्र/छात्राओं एवं महाविद्यालय विधि सेवा केन्द्र के विधिक स्वयं सेवकों को नारी सुरक्षा, भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा तथा साइबर पर अपराध सहित विभिन्न प्रमुख विषयों पर छात्रों को जागरू किया तथा समाज में भी लोगों को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के विधिक सेवा केन्द्र प्रभारी डॉ० अरुण कुमार तिवारी तथा अन्य समस्त सहायक आचार्यगण, कर्मचारीगण तथा विधि के छात्र/छात्रा उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सगीर अहमद
