आज दिनांक 12.1. 2026 को मदनपुर वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत नौरंगिया वन परिसर में इको विकास समिति नौरंगिया उत्तरी के साथ नौरंगिया ग्राम में बैठक किया गया । बैठक के दौरान वन एवं वन्य जीवों की सुरक्षा एवं संरक्षण के संबंध में बातचीत किया गया एवं जिसमें समस्त ग्रामवासियों को सूचित किया गया कि वर्तमान समय में जंगल एवं जंगल के आसपास क्षेत्र में बाघ की गतिविधि देखी गई है। हाल ही में मारचवांवा, उत्तर प्रदेश में एक अप्रिय घटना घटित हो चुकी है। अतः सभी ग्रामवासियों से अनुरोध किया गया कि वे जलावन, अथवा किसी भी अन्य कारण से जंगल में न जाएँ।यह सूचना आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अत्यंत आवश्यक है। इसे अत्यंत गंभीरता से लेने की जरूरत है ।
बैठक में नौरंगिया वन परिसर के वनपाल एवं सभी वनरक्षी के साथ-साथ edc अध्यक्ष महोदय, जनप्रतिनिधि के रूप में ग्राम के मुखिया ,ग्रामीण उपस्थित रहे ।
जंगल किनारे गांवों के ग्रामीणों को किया गया जागरूक।
