आज दिनांक 15.11.2025 को आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी महाराजगंज के नाम से संबोधित दो सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार निचलौल को दिया और मांग किया कि निचलौल ब्लाक, मिठौरा ब्लॉक तथा सिसवा ब्लॉक में हजारों की संख्या में शौचालय अनुदान का आवेदन पत्र कार्यालय में कई वर्षों से पेंडिंग है अधिकारियों और कर्मचारियों के लापरवाही के वजह से हजारों पात्र व्यक्ति योजना से वंचित है जिन पात्र लाभार्थियों को शौचालय अनुदान का लाभ नहीं मिला है उसकी जांच कराकर तत्काल उन्हें अनुदान का लाभ दिया जाए 2. निचलौल ब्लाक,मिठौरा ब्लॉक, तथा सिसवा ब्लॉक में हजारों की संख्या में पात्र व्यक्ति है जिनको आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला हैं जो आज भी झोपड़ी, कतरन, खपरैला व कच्चे मकान में रहने को मजबूर है प्रधानों व ग्राम सचिव के मिली भगत की वजह से हजारों लोग आवास का लाभ पाने से वंचित है जो पात्र होने के बाद भी आज तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला ऐसे व्यक्तियों की जांच कर कर उन्हें तत्काल आवास दिया जाए प्रदर्शन के दौरान एडवोकेट शेरजुद्दीन अंसारी,राधेश्याम यादव ,विनोद मौर्य, ईश्वर चंद्र, ,दशरथ ,राजू भारती ,मोहम्मद्दीन, लक्ष्मी नारायण, रज्जाक अली, इसराइल ,राजेश ,सुदामा ,समतुल्लाह , विशाल, आबिद अली ,इश्तियाक ,कैलाश, त्रिलोकी ,परदेसी ,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निचलौल तहसील परिसर में कई मांगो को लेकर किया धरना प्रदर्शन दिया ज्ञापन।
