बैट्री चोरी करने वाले दो व्यक्तियों के साथ एक दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो चोरों और एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी की सात बैटरियां बरामद की हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र साहनी पिता किशन साहनी निवासी मधुबन, मनीष श्रीवास्तव पिता जय प्रकाश निवासी शास्त्री नगर और सलमान पिता शमस मियां निवासी बरवा फाटक के रूप में हुई है। ये सभी महराजगंज के कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *