मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए ग्रामीणों को किया गया जागरूक
आज दिनांक 30.05.2026 को निचलौल रेंज अंतर्गत वन क्षेत्र के समीप स्थित ग्राम- गेड़हवा के पंचायत भवन में ग्रीन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों के साथ गोष्ठी एवं मानव वन्य जीव संघर्ष के सम्बन्ध में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे ग्रामप्रधान- गेड़हवा के प्रतिनिधि दिनेश कुमार एवं ग्रामप्रधान- कनमिसवा के प्रतिनिधि नरसिंह के साथ ग्राम- कनमिसवा एवं गेड़हवा के स्थानीय ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित रहे |

उक्त कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को वन्य जीवों की सुरक्षा व उनके संरक्षण हेतु जानकारी दी गयी | उक्त कार्यक्रम में वन विभाग से वनक्षेत्राधिकारी निचलौल सुनील राव, अशोक सिंह, वन दरोगा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, वन रक्षक सहित वन्य वनकर्मीगण के साथ WTI से रविन्द्र त्रिपाठी उपस्थित रहे |
