महराजगंज में हत्या के प्रयास मामले में 2 आरोपी और 1 महिला गिरफ्तार

महराजगंज में हत्या के प्रयास मामले में 2 आरोपी और 1 महिला गिरफ्तार

महराजगंज जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में पुलिस ने दो आरोपियों और एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में हुई कार्रवाई में थाना श्यामदेउरवां पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 65/26 से संबंधित आरोपियों को ग्राम नटवा जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों पर आरोप है कि उन्होंने 4 मार्च 2026 को एक युवक को घर बुलाकर उसके साथ मारपीट की और घायल अवस्था में छोड़ दिया था।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना श्यामदेउरवां में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। जांच और साक्ष्य संकलन के दौरान आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना श्यामदेउरवां पुलिस टीम के उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *