भारत-नेपाल बॉर्डर पर मोबाइल तस्करी का खुलासा
सोनौली पुलिस ने 27 एंड्रॉयड फोन के साथ एक तस्कर को दबोचा
महराजगंज के थाना सोनौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भारत-नेपाल बॉर्डर के पास संदिग्ध चेकिंग के दौरान पुलिस ने 27 एंड्रॉयड मोबाइल फोन के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश कलवार निवासी भैरहवा, नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोन अवैध तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।
भारत-नेपाल बॉर्डर पर मोबाइल तस्करी का बड़ा खुलासा
