‘हमें याद रखना चाहिए कि हमने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में कोरोना जैसी महामारी का मिलकर सामना किया था… हाल ही में, पश्चिम एशिया के संघर्ष के कारण डीजल, पेट्रोल, एलपीजी और तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, इसलिए पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है। सरकार हर दिन करोड़ों रुपये का नुकसान उठा रही है… ऐसे समय में जनता की जिम्मेदारी है कि वह सरकार के साथ खड़ी रहे… दुनिया के हर देश में ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं, लेकिन भारत ने इन्हें नियंत्रण में रखा है… राष्ट्रीय हित के मुद्दे पर हमें पीएम मोदी और देश के समर्थन में खड़ा होना चाहिए… पीएम मोदी ने आवश्यकता अनुसार ही बिजली उपयोग करने की अपील की है… यदि स्कूल बस चल रही है, तो बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए अपनी निजी गाड़ी का उपयोग न करें और स्कूल बस का ही इस्तेमाल करें… हमें ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना के साथ इस संकट का मिलकर सामना करना होगा…’, : योगी आदित्यनाथ, सीएम, उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दिया नौतनवा में जनपद को कई योजनाओं का तोहफा, साथ ही जनता से क्या किया आग्रह देखें इस न्यूज़ में
