तेंदुए के हमले में एक किशोरी की दर्दनाक मौत।

आज दिनाँक-17 जनवरी 2026 को सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग महराजगंज के निचलौल रेंज अंतर्गत ग्राम सभा बढ़या मुस्तकीम के टोला गेठीयहवा के पश्चिम गन्ने के खेत मे छिप कर बैठे तेंदुए ने एक किशोरी पर हमला कर दिया जिससे किशोरी की दर्दनाक मौत हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार निचलौल रेंज के ग्राम सभा बढ़या मुस्तकीम रहने वाली एक किशोरी जिसका नाम सैरुन निशा पुत्री आबिद अली बकरी लेकर ग्राम बढ़या मुस्तकीम टोला गेठीयहवा के पश्चिम बंधे के पास बकरी चराने गयी थी वहीं बगल में एक गन्ने के खेत मे छिपे तेंदुए ने उक्त किशोरी के गर्दन को अपने जबड़े में दबोच लिया जिससे उक्त किशोरी की दर्दनाक मौत हो गयी जो कि उक्त किशोरी के गर्दन पर गहरे जख्म के निशान इस बात को प्रमाणित करते दिख रहे हैं उक्त किशोरी निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लायी गयी जहां डॉक्टरों ने उस किशोरी को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद मौके पर पहुँची वन विभाग एवं पुलिस की टीम शव का पंचनामा कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है वही घरवालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *