निचलौल चौक रोड के किनारे मिला 22 वर्षीय युवक का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

निचलौल चौक रोड के किनारे मिला 22 वर्षीय युवक का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप।

महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र के पड़री कला के पास निचलौल चौक रोड के किनारे एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी। युवक की पहचान गौतम गुप्ता (22) के रूप में हुई है, जो सेखुई का निवासी था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गौतम गुप्ता चार भाइयों में सबसे छोटा था, और उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष थी। उसका शव रोड किनारे गड्ढे में संदिग्ध परिस्थिति में मिला। पुलिस का कहना है कि इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह घटना एक्सीडेंट है या हत्या।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *