जनपद बलरामपुर -भारतीय वन्यजीव ट्रस्ट(WTI) द्वारा जनपद बलरामपुर में दिनाँक 7 दिसम्बर 2025 को लव्या इंटरनेशनल होटल बलरामपुर में वन्यजीव अपराध नियंत्रण पर प्रभावी कदम उठाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि एडीजे सुमित प्रेमी जी द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन दिप प्रज्वलित करके किया गया उसके बाद एडीजे महोदय एवं विधि सलाहकार WTI एवं वन विभाग अधिवक्ता राकेश कुमार श्रीवास्तव अधिवक्ता संजय राय लखीमपुर और वन्यजीव शोधकर्ता बैंगलौर हरिषा शास्त्री जी को एवं सुहेलवा वन्यजीव प्रभाग बलरामपुर के विधि सलाहकार अधिवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव जी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया जिसके बाद WTI द्वारा संचालित कार्यक्रम WCCD वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल डिवीजन के वरिष्ठ क्षेत्रीय अधिकारी नवरोज बोमी मानिकशाह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी प्रतिभागी को कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में विस्तृत से बताया साथ ही WTI के परिचय के साथ उसके उद्देश्य और अभी तक के किये गए कार्यों के बारे में बताया जिसके बाद मुख्य अतिथि एडीजे सुमित प्रेमी जी ने सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहे कि वन्यजीव को बचाना हमारा परम कर्तव्य है वन्यजीव हमारे पर्यावरण के ही अंग है और पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवन के लिए कितना जरूरी आप सभी जानते हैं वन्यजीव अपराध नियंत्रण के लिए इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों मे प्रभावी कदम उठाना और उस पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है जिसके लिए कानूनी प्रक्रिया की सही जानकारी और उसका पालन होना अतिआवश्यक है उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभागों को एक साथ मिलकर वन्यजीव नियंत्रण पर प्रभावी कदम उठाना होगा जिससे वन्यजीव अपराध को पूर्णरूप से रोकने में मदद मिलेगी उन्होंने कहा कि WTI द्वारा किया गया यह कार्यक्रम काफ़ी सराहनीय है इस तरह के कार्यक्रम हमेशा हर क्षेत्र में होना चाहिए खास कर ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों के साथ भी जागरूकता कार्यक्रम कर ग्रामीणों को भी जागरूक करते रहना चाहिये उसके बाद शोधकर्ता हरिषा शास्त्री जी ने बताया की वन्यजीवों एवं उनके अंगों का तस्करी एवं शिकार करने वाले अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भारतीय दंड संहिता वन अधिनियम1972 के तहत जो नए बदलाव हुए हैं उसकी जानकारी के अनुसार सुसंगत धाराओं को जानना और उसका पालन करना आवश्यक है जो विधि सलाहकार राकेश कुमार श्रीवास्तव जी ने भी धाराओं में हुए नए बदलाव की जानकारी पर प्रकाश डाले जिसके बाद कार्यक्रम में पूरे दिन अति आवश्यक जानकारियों का आदान प्रदान होता रहा कार्यक्रम के अंत मे WTI के वरिष्ठ क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा सभी अतिथिगण एवं प्रतिभागिगण को धन्यवाद दिया गया कार्यक्रम में बलरामपुर पुलिस अधिकारी, बलरामपुर रेलवे पुलिस अधिकारी,सुहेलवा वन्यजीव प्रभाग बलरामपुर के वन अधिकारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा वन्यजीव अपराध नियंत्रण पर आधारित कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
