कुठौंद थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी आवास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
45 वर्षीय अरुण कुमार राय गोरखपुर के निवासी थे। वे 2023 में जालौन जिले में तैनात हुए थे और जालौन में मीडिया सेल का प्रभार सँभालने के बाद उन्होंने कोंच और उरई कोतवाली में लंबी अवधि तक सेवा दी। 21 अगस्त 2024 को उनका तबादला कुठौंद थाने पर प्रभारी निरीक्षक के रूप में हुआ था। पुलिस के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे उनके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। कमरे का दरवाजा खोल कर एक महिला सिपाही भागते हुए बाहर निकली और निरीक्षक खून से लथपथ हालत में मिले। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जालौन के कुठौंद में तैनात इंस्पेक्टर ने अपने सरकारी आवास में खुद को मारी गोली।
