नेपाल तस्करी के लिए ले जाई जा रही 100 बोरी यूरिया बरामद, एक युवक गिरफ्तार

नेपाल तस्करी के लिए ले जाई जा रही 100 बोरी यूरिया बरामद, एक युवक गिरफ्तार

महराजगंज। थाना कोल्हुई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नेपाल भेजी जा रही 100 बोरी यूरिया (लगभग 5000 किग्रा) से भरा आइसर मिनी ट्रक (UP-56T-9561) जोगियाबारी के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

पुलिस ने मौके से अभियुक्त शेषमन गौतम (निवासी नौनिया, सौनौली) को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्त के खिलाफ धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कस्टम विभाग नौतनवा को सुपुर्द किया जा रहा है।

एसपी सोमेन्द्र मीना ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *