इंसेफेलाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) के प्रति जागरूकता को लेकर NSS इकाई ने निकाली जागरूकता रैली

निचलौल, महराजगंज। सरस्वती देवी महाविद्यालय, निचलौल–महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आचार्य रजनीश के तत्वावधान में आज निचलौल क्षेत्र के ग्राम दमकी में इंसेफेलाइटिस (मस्तिष्क ज्वर) के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत NSS स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को इंसेफेलाइटिस से बचाव, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को सतर्क एवं जागरूक किया।
“मस्तिष्क ज्वर से बचना है, स्वच्छता को अपनाना है।”
“साफ-सफाई का रखें ध्यान, स्वस्थ रहेगा परिवार और इंसान।”
“ मच्छरों से रहिए सावधान, स्वच्छ रखें अपना घर-आंगन।”
“इंसेफेलाइटिस को दूर भगाएँ, स्वच्छता का संदेश फैलाएँ।”
“ बुखार को न करें नजरअंदाज, समय पर लें चिकित्सकीय सलाह।”
जागरूकता रैली को सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के उप प्रबंध निदेशक आदित्य सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने स्वयंसेवकों के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
रैली के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ पानी के उपयोग, आसपास साफ-सफाई रखने, मच्छरों से बचाव तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करने के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सरस्वती देवी महाविद्यालय के उप प्राचार्य बृजेश उपाध्याय, NSS शिविर संचालक सैयद अंसारी, विशाल कसौधन, सीमा श्रीवास्तव, गायत्री, प्रकाश त्रिपाठी, कृष्णा सहित अन्य पदाधिकारी, NSS स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *