निचलौल क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से एक बालक की मौत।
महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बंदी विशुनपुरा में स्थित काली मंदिर के पास गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। 11 हजार वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान रघुवीर चौहान पुत्र राम करन चौहान निवासी विशुनपुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा अचानक हुआ, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए उच्च अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
