प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 25.01.2026 को समय लगभग 10:00 बजे दिन में सूचना प्राप्त हुई की लेदी फार्म के निकट गन्ने के खेत में तेन्दुआ अपने बच्चे के साथ छिपा हुआ है। सूचना को गंभीरतापूर्वक संज्ञान में लेते हुए तत्काल निचलौल रेंज के वनकर्मियों द्वारा टीम बनाकर सर्च आपरेशन शुरू किया गया । छानबिन दौरान समय लगभग 11:00 बजे दिन में गन्ने के खेत में जंगली बिल्ली (felis chaus) के 2 बच्चे पाए गये | इसके अतिरिक्त गन्ने के खेत में तेन्दुआ के होने के कोई साक्ष्य नहीं पाया गया । स्थानीय ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत इस कदर फैला है कि उन्हें जंगली बिल्ली के बच्चे भी तेंदुए के बच्चे नजर आने लगे अच्छी बात यह रही कि सही समय पर वन विभाग के वनकर्मी मौके पर पहुँच कर पूरी स्थिति को अपने नियंत्रण में कर वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट अरशद हुसैन के सहयोग से प्रजाति पहचान कराकर ग्रामीणों के भ्रम को दूर किया फिलहाल मौके पर पाए गये जंगली बिल्ली के बच्चों को यथावत गन्ने के खेत में सुरक्षित छोड़ दिया गया है तथा उनकी निगरानी वनकर्मियों द्वारा की जा रही है।
