निचलौल (महराजगंज): निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर सोमवार की रात दर्दनाक हादसे में एक ई-रिक्शा सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।सूत्रों के अनुसार, निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम जमुई के पास सोमवार रात करीब 8:30 बजे एक ई-रिक्शा और ट्रैक्टर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार सर्वजीत पासवान 55 वर्ष पुत्र सुखई, निवासी ग्राम धमउर कुट्टी टोला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, रिक्शा में सवार ब्रह्मा प्रताप 28 वर्ष पुत्र भगवान दास गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल ब्रह्मा प्रताप को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।स्थानीय पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ई-रिक्शा और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत,ई-रिक्शा सवार एक कि मौत दूसरा बुरी तरह घायल।
