महराजगंज।
आज सुबह अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने रिजर्व पुलिस लाइन महराजगंज में आयोजित परेड की सलामी ली और व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान टोलीवार ड्रिल व शस्त्र कवायद ड्रिल कराई गई, जिसमें जवानों की चुस्ती-दुरुस्ती, अनुशासन और एकरूपता की परख की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों की सराहना की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद गणना कार्यालय, पीआरवी, वाहन शाखा, शस्त्रागार, मेस, कैंटीन, मनोरंजन कक्ष और क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रिजर्व पुलिस लाइन को हर आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए।
निरीक्षण के बाद पुलिस कर्मियों में अनुशासन और कार्य के प्रति नया उत्साह देखने को मिला।
