सवर्ण आर्मी जनपद इकाई महराजगंज के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन।
सवर्ण आर्मी जनपद इकाई महराजगंज के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा जिलाधिकारी महराजगंज को सौंपा गया महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी को संबोधित ज्ञापन , जिसमें यह मांग की गई है कि मध्यप्रदेश के आई ए एस अधिकारी संतोष वर्मा के द्वारा ब्राह्मण समाज के बहन बेटियों के प्रति अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी की गई थी , जिससे पुरे देश के ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं , जिसके लिए उनके उपर सख्त से सख्त कार्यवाही हो और संतोष वर्मा पूरे देश के ब्राह्मण समाज से खुले मंच से माफी मांगे और साथ ही साथ यह भी मांग की गई है कि एस सी एस टी एक्ट खत्म हो , आरक्षण जातिगत आधार पर ना होकर आर्थिक आधार पर हो , सवर्ण आयोग का गठन किया जाये।
इस अवसर पर ओंकार नाथ पाण्डेय ,विनय कुमार पाण्डेय ,अरूण कुमार सिंह,अधिवक्ता सत्याशिष पाण्डेय , अधिवक्ता शक्ति शिवम पाण्डेय , अप्रमेय मणि त्रिपाठी, राजकिशोर पाण्डेय आदि के साथ सवर्ण आर्मी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
