महराजगंज-निचलौल
थानाध्यक्ष निचलौल अखिलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व मे थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा पराली जलाये जाने के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 16.11.2025 को समय 12.00 बजे से 17.00 बजे तक ग्राम बहरौली मे संजय पुत्र भगवान निवासी बहरौली थाना निचलौल जनपद महराजगंज व अवधेश मद्धेशिया पुत्र रामप्रीत निवासी हनुमान गढ़ीहा थाना नौतनवा महराजगजं द्वारा तथा ग्राम जमई पंडित में अन्नपूर्ण पुत्र सुबोध व लालचन्द्र पुत्र रामधनी निवासीगण जमुई पंडित थाना निचलौल जनपद महराजगंज के द्वारा पराली जलाये जाने के दौरान पकड़े जाने पर उपरोक्त सभी व्यक्तियो के विरुद्ध 126,135 बीएनएसएस की निरोधात्मक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
पराली जलाये जाने वालों का नाम पता-
1.संजय पुत्र भगवान निवासी बहरौली थाना निचलौल जनपद महराजगंज
2.अवधेश मद्धेशिया पुत्र रामप्रीत निवासी हनुमान गढ़ीहा थाना नौतनवा महराजगजं
3.अन्नपूर्ण पुत्र सुबोध निवासी जमुई पंडित थाना निचलौल जनपद महराजगंज
4.लालचन्द्र पुत्र रामधनी निवासी जमुई पंडित थाना निचलौल जनपद महराजगजं
राजस्व व पुलिस के संयुक्त टीम का विवरण-
1.व0उ0नि0 श्री शैलेन्द्र कुमार
2.हे0का0 वीरअभिमन्यु
3.का0 धर्मवीर चौहान
4.का0 बृजेश कुमार
रिपोर्ट-मोहम्मद सगीर अहमद अंसारी
