थाना कोतवाली मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में किया गया जागरूक।

आज दिनांक 13.11.2025 को थाना कोतवाली मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना स्थानीय की मिशन शक्ति टीम द्वारा दुर्गा मंदिर महराजगंज के परिसर में महिलाओं और बालिकाओं को एकत्रित कर महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं व साइबर से
संबंधित अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना था।
बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नं0 181′, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

बच्चों को गुड टच के बारे में बताया गया, साथ ही कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाई गई व पंपलेट वितरित किया गया। तथा अन्य हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076 ,181, 112 ,1930 आदि हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जागरूक किया गया।

रिपोर्ट-सगीर अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *