यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सख्त संदेश दिया है. देवरिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की ‘अगर कोई बेटियों को छेड़ने का दुस्साहस करेगा तो अगले चौराहे पर यमराज उसका टिकट काटने के लिए तैयार हैं, अब कोई भी व्यक्ति बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने की हिम्मत नहीं कर सकता. महिलाएं और लड़कियां अब नाइट शिफ्ट में भी काम कर रही हैं. वे जब चाहें, सुरक्षित अपने घर लौट सकती हैं. उन्होंने कहा कि पहले ऐसा माहौल था, जब लोगों को डरकर शाम होते ही दुकानें बंद करनी पड़ती थीं, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है’
अगर कोई बेटियों को छेड़ने का दुस्साहस करेगा तो अगले चौराहे पर यमराज उसका टिकट काटने के लिए तैयार हैं,यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
