उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का हुआ घुघली (महाराजगंज) में आगमन।

आज मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी का घुघली (महाराजगंज) में आगमन हुआ। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथिगण द्वारा उनका स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री जी द्वारा गुरु गोरक्षनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जोगिया में आम का पौध रोपित कर वृक्षारोपण कर और पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रेषित किया गया।
मुख्यमंत्री जी द्वारा गुरु गोरक्षनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जोगिया में नवनिर्मित मंदिर में पूजन–अर्चन कर सबके कल्याण की कामना की गई।
इस अवसर पर विधायक पनियरा, विधायक सिसवा, विधायक सदर, विधायक नौतनवा, विधायक खड्डा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *