महराजगंज में तेंदुआ का हमला पांच ग्रामीण घायल, दो की हालत गंभीर
जंगल सेभटककर आबादी में पहुंचा तेंदुआ ग्रामीणों को देखकर हमलावर हो गया। भोतहा टोला रिसालपुर में पांच लोगों को घायल करने के बाद वह कहीं जाकर छिप गया। दो घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है।
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज से भटका तेंदुआ मंगलवार को भोतहा गांव के टोला रिसालपुर में आ गया। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे प्राइमरी स्कूल के पीछे नजर आए तेंदुए को देखकर कुत्ते भौंकने लगे। सतर्क ग्रामीणों न ने शोर मचाकर उसे भगाने की कोशिश की तो वह हमलावर हो गया। पहले राहुल इसके बाद बचाने आए राजकुमार पर हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने – दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लक्ष्मीपुर पहुंचाया। वहां से भागा तेंदुआ रेशम फार्म के करीब क खेतों की ओर चला गया। भीड़ ने लाठी डंडा लेकर दौड़ाया तो उसने न अचलगढ़ के रहने वाले सलमान तथा भोतहा टोला रिसालपुर के विकास और राजेश पर हमला कर घायल कर दिया। उन्हें भी सीएचसी – पहुंचाया गया। राहुल और राजेश को जिला अस्पताल महराजगंज रेफर करना पड़ा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम और ग्रामीण तेंदुए की तलाश में जुटे हैं।
तेंदुआ सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज से भटक कर भोतहा गांव पहुंचा
दो घायल जिला अस्पताल रेफर, तेंदुआ की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम
घायलों का विवरण:-सलमान,राहुल,राजकुमार,विकास,राजेश
प्रभागीय वनाधिकारी महराजगंज निरंजन सुर्वे के अनुसार जंगल की तरफ से भटककर तेंदुए के आबादी में आने की सूचना मिली है। वन विभाग की टीम मौके पर है। पता चला है कि पांच लोग घायल हुए हैं। जांच में तेंदुए के पुनः जंगल की तरफ लौट जाने की सूचना है। एहतियात के तौर पर वन विभाग की टीम क्षेत्र में सक्रिय है।
