यूपी के गोंडा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे युवक को मगरमच्छ ने घाघरा नदी में खींच ले गया. स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस युवक की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा निवासी दीपक अपनी सास उर्मिला देवी के अंतिम संस्कार में पहुंचा था. चिटा के लिए गड्ढा खोदने के बाद जैसे ही वह घाघरा नदी में हाथ धोने के लिए पहुंचा, मगरमच्छ उसे गहरे पानी में खींच ले गया.
युवक की पहचान ग्रेटर नोएडा निवासी दीपक (30 वर्ष) के रूप में हुई है. वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ सास उर्मिला देवी (50 वर्ष) के अंतिम संस्कार में शामिल होने ससुराल आया था. उर्मिला का मंगलवार को कैंसर से निधन हो गया था. जैसे ही वह पानी में हाथ डालने के लिए झुका, अचानक एक बड़ा मगरमच्छ पानी से बाहर निकला और युवक का सिर अपने जबड़े में दबाकर तेजी से नदी के अंदर खींच ले गया. मौके पर मौजूद लोग चीख-पुकार मचाते रह गए. कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश भी की, लेकिन मगरमच्छ की तेज रफ्तार के कारण युवक को बचाया नहीं जा सका।
