101 खोए मोबाइल बरामद, महराजगंज पुलिस ने लौटाई लोगों के चेहरों की मुस्कान

101 खोए मोबाइल बरामद, महराजगंज पुलिस ने लौटाई लोगों के चेहरों की मुस्कान
महराजगंज पुलिस की सर्विलांस सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीकी माध्यमों की मदद से 101 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत सर्विलांस टीम ने IMEI नंबर ट्रैकिंग और तकनीकी जांच के जरिए विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन खोज निकाले। इसके बाद सभी वैधानिक प्रक्रियाएं पूरी कर मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए गए।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने महराजगंज पुलिस और पुलिस अधीक्षक का आभार जताया। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि तकनीक आधारित पुलिसिंग के जरिए जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत नजदीकी थाने या सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं।
सर्विलांस टीम में सुशील सिंह, शिवानन्द पासवान, राजकुमार राजभर, आलोक पाण्डेय, सुधीर कुमार यादव, सूरज गुप्ता और नीरज कुमार गोंड शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *