मक्के के खेत में मृत मिला तेंदुआ, इलाके में फैली सनसनी
महराजगंज के सोहगीवरवा वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल रेंज के ग्राम सभा रामचंद्रही में एक किसान के मक्के के खेत में तेंदुआ मृत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया।
करीब 3 घंटे तक वन विभाग की टीम तेंदुए के रेस्क्यू की तैयारी करती रही, लेकिन जब टीम पिंजरे और दल के साथ नजदीक पहुंची तब तक तेंदुए की मौत हो चुकी थी।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।
वन्य जीवों की सुरक्षा और जंगलों के संरक्षण को लेकर यह घटना कई सवाल खड़े करती है।
