बेटी अपने सूझबूझ से अपहरणकर्ता से बचने में हुई कामयाब।

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक पांचवीं कक्षा की छात्रा की सूझबूझ और सतर्कता ने एक संभावित अपहरण की घटना को टाल दिया। स्कूल से घर लौट रही 10 वर्षीय बच्ची को एक युवक ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन बच्ची ने समझदारी दिखाते हुए उसका झांसा पकड़ लिया और वहां से भागकर सीधे घर पहुंच गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट की कृष्णा सिटी-2 में रहने वाले मनोहर सिंह की 10 वर्षीय बेटी रोजा जलालपुर गांव स्थित एक स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। आमतौर पर बच्ची की मां उसे स्कूल छोड़ने और लेने जाती थीं, लेकिन 13 मई को घरेलू काम की वजह से वह स्कूल पहुंचने में देर हो गईं। इसी दौरान स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्ची अकेले घर की ओर निकल गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *