नेपाल के प्रधानमंत्री Balen Shah की सरकार ने सत्ता में आने के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर से रोजमर्रा का सामान लाने वाले लोगों पर कस्टम ड्यूटी लगाने का फैसला किया था। हालांकि, अब इस नियम पर रोक लग गई है।
नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने आम जनता को राहत देते हुए सरकार के इस फैसले पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, भारत से नेपाल ले जाए जा रहे 100 रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर अभी कोई सीमा शुल्क या टैक्स नहीं वसूला जाएगा।
इस फैसले से सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों और रोजमर्रा की खरीदारी के लिए भारत-नेपाल बॉर्डर पार करने वालों को बड़ी राहत मिली है।
