हेरा पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्रों को मिला सम्मान,प्रसन्नता से खिले बच्चों के चेहरे

हेरा पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज में छात्रों को मिला सम्मान प्रसन्नता से खिल गए चेहरे !
हमेशा लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने वाला छात्र अवश्य कामयाब होता है ! छात्रों की कामयाबी ही हम सभी बड़े बुजुर्गों को खुशी प्रदान करने वाली होती है ! उक्त बातें प्रतिभा सम्मान अंकपत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ईंट व्यवसाय सलीम खान ने कही ! इस अवसर पर उपस्थित प्रबंधक जनाब अजीज सुल्फी ने कहा – प्रतिभा का कद्र करना हम सभी का फर्ज है तो अपने वतन के काम आकर अपनी कामयाबी का पहचान बनाना भी प्रतिभावान नौजवानों का फर्ज बन जाता है ! विद्यालय में प्रथम स्थान पाने वाली अशिदा खातून , तो द्वितीय स्थान पाने वाली उम्मे अर्शी तथा तृतीय स्थान पर आने वाली नहवा अजीज को पुरस्कार से सम्मानित किया गया ! तो कक्षा 10 में विशेष स्थान ला विद्यालय को गढ़वाली करने वाली उम्मे हबीबा कुमारी मोहनी तथा अंबाला सिंह को विशेष पुरस्कार के द्वारा सम्मानित किया गया ! इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को पंखा, टेबल फैन, घड़ी इत्यादि महत्वपूर्ण पुरस्कारों से दर्जनों प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कृत किया गया ! कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अजीज अहमद ने की तो मुख्य अतिथि व्यवसायी सलीम खान रहे ! कार्यक्रम का संचालन चंद्रेश शास्त्री एवं एकेडमिक इंचार्ज फख्रे आलम ने संयुक्त रूप से किया ! प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों की उपस्थिति भी बनी रही!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *