कुशीनगर: शादी के 5 दिन बाद प्रेमी के घर पहुंची युवती, शादी की मांग को लेकर दरवाजे पर धरने पर बैठी
कुशीनगर के विशुनपुरा क्षेत्र में एक प्रेम प्रसंग का मामला चर्चा का विषय बन गया है। शादी के महज पांच दिन बाद एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंचकर शादी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गई। युवती का दावा है कि चार साल से प्रेम संबंध था और शादी का वादा किया गया था। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
