उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की एक नई परिभाषा गढ़ते हुए मिसाल कायम की है. 13 मई को होने वाली शादी के दिन ही दुल्हन परीक्षा देकर वापस लौटते समय मार्ग दुर्घटना में घायल हो गई थी. गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जब इस बात की जानकारी दूल्हे पक्ष को हुई तो उन्होंने वादा निभाते हुए उसी दिन बारात दरवाजे पर लेकर आने की बात कही और शादी की सारी रस्मों को दुल्हन के घर पर निभाने के बाद दूल्हा अस्पताल में भर्ती अपनी दुल्हन के पास पहुंचा और पंडित की मौजूदगी और मंत्रोच्चारण के बीच रात्रि 1:00 बजे उसकी मांग में सिंदूर भरकर अपना वादा निभाया.
अस्पताल में भर्ती अपनी होने वाली दुल्हन को दूल्हे ने icu में ही भरी माँग
